उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में कोहराम  

मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृत विनोद सोनकर की मौत के बाद उसके पिता ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने तहरीर  लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, मिर्जापुर / पुखरायां। मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृत विनोद सोनकर की मौत के बाद उसके पिता ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने तहरीर  लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

अहरौरा थाना क्षेत्र के घमहापुर के गिरजाशंकर सोनकर ने बताया कि उसका बेटा विनोद सोनकर 28 शुक्रवार की रात खाना खाकर सोया था।सुबह उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा।डॉक्टर बुलाया गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।मृतक के पिता ने बताया कि बेटे विनोद की शादी छः साल पहले अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी प्रमिला सोनकर से हुई थी।प्रमिला से आए दिन उसका विवाद होता रहता था।जिसको लेकर पंचायत हो चुकी थी।गिरजाशंकर ने थाना अहरौरा पर अपने बहू के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किए जाने की बात कही है।विनोद की मौत से उसकी तीन वर्षीय बेटी पायल और दो वर्ष के बेटा परेशान हैं।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।विनोद और प्रमिला की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और तब से पारिवारिक जीवन में खुशी नहीं थी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button