कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हमें ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ के मकसद पर अपने प्रयासों को और तेज करना चाहिए : सौम्या पांडे

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्मार्ट संस्था के सहयोग से चल रहे दि टीबी चैलेंज प्रोग्राम के तहत रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • सीडीओ सौम्या पाण्डे की अध्यक्षता में रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम में मनाया गया विश्व क्षयरोग दिवस
  • सीडीओ सौम्या ने टी०बी० मरीजों को पोषाहार का किया वितरण
  • हमें इस अवसर पर 'सभी के लिए स्वास्थ्य' के मकसद पर अपने प्रयासों को और तेज करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए:-सीडीओ

अमन यात्रा, कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्मार्ट संस्था के सहयोग से चल रहे दि टीबी चैलेंज प्रोग्राम के तहत रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने वक्तव्य में बताया कि जहाँ पर नारी की पूजा होती है वहां पर देवता निवास करते है क्योंकि वक्त की आवाज़ के माध्यम से महिलाएं शसक्त हुई है ,शिक्षा, स्वास्थ्य ,स्वच्छता, स्वावलम्बन ही समाज को आगे बढ़ाता है और ये सब गुण हमारे महिलाओं में कूट-कूट कर भरा हुआ है।महिलाओं में स्वास्थ्य बहुत जरूरी है क्योंकि एक बहु जब मां बनती है और अगर वह कुपोषण से ग्रसित है तो आने वाले दिनों में उसका बच्चा कुपोषित होगा अगर बच्चा कुपोषित होगा तो उसे टी बी बीमारी होने के आसार ज्यादा होते है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ के मकसद पर अपने प्रयासों को और तेज करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए।

saumya2

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि अगर टी बी के जैसे लक्षण प्रतीत होते है और लगातार 2 सप्ताह खासी आती है बुखार लगातार रहता है ,वजन कम होता है तो अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में जांच करवाएं और मुफ्त में इलाज करवाये। साथ ही ऐसे कोई भी लक्षण किसी मे दिखते है तो अपने गांव की आशा बहू को जरूर बताएं क्योकि टी बी एक दूसरे से फैलने वाली बीमारी है।जिला क्षय रोग अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अपने ही समाज मे ही कोई भी व्यक्ति किसी भी टी बी मरीज को गोद लेकर निक्षय मित्र बन कर टी बी मरीजो को पोषण आहार हर महीने देकर उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत करने में मद्त कर सकते है निक्षय मित्र योजन पूर्णतया समाजसेवी योजना है।

saumya3

वक्त की आवाज़ की कोऑर्डिनेटर राधा शुक्ला ने बताया कि रेडियो टी बी बीमारी से संबंधित रेडियो श्रंखला स्मार्ट संस्था के सहयोग से द टी बी चैलेंज चला रहा है जिसके जरिये बाघपुर पंचायत के लुधौरा और ढाकनपुरवा में करीब 50 लोगो की टी बी टेस्टिंग करवाई गई वो भी उन्हीं के गांव में जिसमें तीन लोग संक्रमित पाये गए जिनका इलाज मैथा पी एच सी से चल रहा है। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य विकास अधिकारी ने पांच टीबी मरीजो को पोषाहार वितरित किया।

saumya4

इस मौके पर जिला क्षयरोग से अनुराग तिवारी,दीपक सिंह,कुलदीप सिंह सेंगर,मैथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर सिद्धार्थ पाठक,केशन सिंह,पंकज ,शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉक्टर राशि जैन वक्त की आवाज़ से हरेंद्र, करिश्मा के साथ आर जे हरी पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही नौ गाँवो से सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button