कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तीसरे दिन भी न्यायालय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर व्यथा अभिव्यक्त की

जनपद न्यायालय कर्मचारियों के व्यथा अभिव्यक्त करने का तीसरे दिन भी जारी रहा, न्यायालय के समस्त कर्मचारी आज भी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन और न्याय प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने हेतु काली पट्टी बांध का कार्य कर रहे है।

सुनीत श्रीवास्तव , कानपुर देहात। बुधवार को जनपद न्यायालय कर्मचारियों के व्यथा अभिव्यक्त करने का तीसरे दिन भी जारी रहा, न्यायालय के समस्त कर्मचारी आज भी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन और न्याय प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने हेतु काली पट्टी बांध का कार्य कर रहे है। ज्ञातव्य है कि न्यायालय कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलित है और अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण, मृतक आश्रित प्रकरण, नियमावली संशोधन और राजपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान किए जाने आदि मामले वर्षों से प्राप्त न हो पाने के कारण अंततः दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश को अपनी समस्याओं पर उच्चाधिकारियों के ध्यानाकर्षण हेतु आंदोलित हो उठा है। इस क्रम में कल से पूरे प्रदेश के न्यायिक कर्मी काली पट्टी बांध कर न्यायिक कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-  सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू राजा का हुआ भव्यतम स्वागत

जिला सचिव शरद चंद्र बाजपेयी ने बताया कि यह आंदोलन ऐतिहासिक रूप से सफल हो रहा है कल पूरे प्रदेश के न्यायिक कर्मियों ने हर जिला मुख्यालय, वाह्य न्यायालयों में काली पट्टी बांध कर काम किया अभी यदि शासन न्याय प्रशासन हमारे प्रति संवेदनशील नही होता और समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो पूरे प्रदेश का न्यायालय कर्मी एकजुट है और यह आंदोलन बड़ा और बड़ा ही होता जायेगा। इस अवसर पर जिला सचिव शरद चंद्र बाजपेयी, शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व केंद्रीय नाज़िर राम जी कटियार, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह , कृष्ण विहारी,संदीप कुमार, निखिल कटियार, ईश्वर लाल, आनंद यादव, हर्ष, राहुल, सिद्धार्थ, प्रशांत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button