कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू राजा का हुआ भव्यतम स्वागत

कानपुर देहात के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा का उनके प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

अमन यात्रा, पुखरायां। बुधवार को कानपुर देहात के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा का उनके प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।बुधवार को समाजवादी पार्टी के कानपुर देहात जनपद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा का पुखरायां कस्बे में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ।इस दौरान पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़े-  दर्शन करने आये युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत

रायपुर,देवीपुर ,हांसेमऊ, छतेनी, गुढ़ा शेरपुर सहित कई जगहों पर पार्टी के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया वहीं एक लंबे काफिले के साथ जैसे ही उन्होंने पुखरायां कस्बे में प्रवेश किया,जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर अभिनंदन किया वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राघव अग्निहोत्री ने भी पुखरायां स्थिति अपने आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़े-  कैथावा में गेहूं की फसल में लगी आग लगभग 80 बीघे फसल हुई खाक

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव,पवन कटियार,विजय सचान,पूर्व ब्लॉकप्रमुख मलासा अनूप कुमार सिंह,राजकुमार यादव,समरथ पाल,रिंकू कश्यप, शाबू कुरैशी,मनोज यादव,सत्यनारायण यादव,कैलाश नाथ यादव पूर्व प्रधानाचार्य,हिमांशु यादव,शिवप्रसाद यादव,जगराम सिंह यादव,विनीता सचान,गुड्डू यादव,राजेंद्र यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button