कानपुर देहात

छलका दर्द :  चुनाव लड़कर 5 बार मण्डल अध्यक्ष बनने वाले विनोद तिवारी को भाजपा ने भुलाया

भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम से मना रहा है किंतु कानपुर देहात जनपद के पदाधिकारियों ने अपने पांच बार के मण्डल अध्यक्ष विनोद तिवारी को कार्यक्रम की सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा और हताश निराश विनोद जी ने अपने आवास पर ही पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाकर अपने को सन्तुष्ट किया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम से मना रहा है किंतु कानपुर देहात जनपद के पदाधिकारियों ने अपने पांच बार के मण्डल अध्यक्ष विनोद तिवारी को कार्यक्रम की सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा और हताश निराश विनोद जी ने अपने आवास पर ही पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाकर अपने को सन्तुष्ट किया।

ये भी पढ़े-   नगर निकाय की 5 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

उल्लेखनीय है कि विनोद तिवारी आज भी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष हैं क्योंकि उनके बाद पार्टी में मण्डल अध्यक्ष को लेकर चुनाव के स्थान पर नामित करने की व्यवस्था लागू हो गई। बताते चलें कि विनोद जी उस समय मंडल अध्यक्ष चुनकर आए थे जब भाजपा में कार्यकर्ताओं का टोटा हुआ करता था और तब 1991 में क्षेत्र में अपनी छवि और लोकप्रियता के बल पर चुनाव जीतकर मण्डल अध्यक्ष बनें इतना ही नहीं तो लगातार 5 बार अध्यक्ष पद हासिल किया।

ये भी पढ़े-  भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र सेनानी किए गए सम्मानित

उनके कार्यकाल में पंडित श्याम बिहारी मिश्रा लगातार 4 बार सांसद बने ,एक बार मथुरा प्रसाद पाल विधायक तथा देवेंद्र सिंह भोले पहली बार अकबरपुर से सांसद चने गये। इस अवसर पर उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि अब तो उन्हें किसी भी कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी जाती है किन्तु उनके तनमन में पार्टी बसी हुई है इसीलिए उन्होंने घर पर ही न केवल स्थापना दिवस मनाया बल्कि अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को भी सुना। श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान वे फतेहगढ स्थित केंद्रीय कारागार में अपने 50 साथियों के साथ निरुद्ध रहे तथा भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में जब ढांचा ढहाया जा रहा था तब भी वह उपस्थित थे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

31 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

39 minutes ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

16 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

18 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

18 hours ago

This website uses cookies.