कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी का निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक निर्माणाधीन मकान में दिल्ली से प्रेमिका से मिलने आए एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात में एक निर्माणाधीन मकान में दिल्ली से प्रेमिका से मिलने आए एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस मामले की जांच ने जुट गई है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर का है।जानकारी के मुताबिक रसधान निवासी मोहित राजपूत दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था।

बीती शनिवार की रात्रि उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में करीमनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।ग्रामीणों की मानें तो मृतक मोहित दिल्ली से सीधा करीमनगर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button