वाराणसी

चकिया: भाई-बहन ने किया कमाल, क्षेत्र सहित जनपद का नाम किया रोशन, इन पदों पर हुआ चयन, एक साथ घर में दो-दो खुशियां…..

बधाई देने वालों का घर पर लगा रहा दिन भर ताता

चकिया, चंदौली। स्थानीय विकास खंड के विजयपुरवा सुखदेवपुर गांव निवासी विजय नारायण गुप्ता के पुत्र विवेक विजय नारायण गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग में पांचवी रैंक हासिल किया तो वहीं पुत्री अंजली विजय नारायण गुप्ता का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राजकीय पॉलिटेक्निक लेक्चरर राजपत्रित के पद पर चयन हुआ। एक साथ दो-दो खुशियां मिलते ही परिवार सहित अन्य लोग झूम उठे। वही दोनों भाई बहन जनपद का नाम रोशन कर दिया। संघ लोक सेवा आयोग में विवेक विजय नारायण गुप्ता के पांचवी रैंक प्राप्त करने व अंजली विजय नारायण गुप्ता का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पॉलिटेक्निक लेक्चरर राजपत्रित पद पर चयन की सूचना मिलते ही गांव सहित जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव वालों ने विवेक विजय नारायण गुप्ता व अंजली विजय नारायण गुप्ता को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

IMG 20221227 WA0091

IMG 20221227 WA0080 1
बतादें कि विजयपुरवा गांव निवासी विजय नारायण गुप्ता सेंट्रल रेलवे मुंबई में कार्यरत हैं। इनके पुत्र विवेक नारायण गुप्ता व पुत्री अंजली विजय नारायण गुप्ता हैं। यह दोनों भाई बहन काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे। जिनका परिणाम ऐसा मिला कि गांव सहित पूरा जनपद खुशियां मना रहा है। विजय नारायण गुप्ता के पुत्र विवेक विजय नारायण गुप्ता का चयन संघ लोक सेवा आयोग में पांचवी रैंक पर हुआ है, तो वही पुत्री अंजली विजय नारायण गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पॉलिटेक्निक लेक्चरर राजपत्रित पद पर चयन हुआ। जिससे क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जनपद खुशी के मारे झूम उठा। यह दोनों भाई बहनों ने जनपद का नाम भी रोशन किया है। विवेक विजय नारायण गुप्ता बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर थे, उन्होंने वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट मुंबई से अपनी पढ़ाई की थी। वही अंजली विजय नारायण गुप्ता बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग मुंबई यूनिवर्सिटी से की थी। वही यह खबर सुनते ही गांव के आसपास के भी लोग घर पर पहुंचकर माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर भाई बहन का मुंह मीठा कराया। इस दौरान सत्य प्रकाश गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि सिकंदरपुर, संतोष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रतापगढ़ विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग घर पर पहुंचकर माला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

AD
Back to top button