कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को दी बधाई, एकता एवं भाई चारे का दिया संदेश

ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमण कर रमजान अलविदा की नमाज की यथा स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Story Highlights
  • उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर देहात समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।

कानपुर देहात। ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमण कर रमजान अलविदा की नमाज की यथा स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

IMG 20230422 WA0013

भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने रसूलाबाद में स्थित मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई का जायजा लिया तथा उन्होंने उपस्थित लोगों से वार्ता कर शांति पूर्ण त्योहार सम्पन्न किये जाने हेतु अपील भी की। उन्होंने तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहते हुए यथा स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें। वहीं भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सर्तकता रहे।

IMG 20230422 WA0019

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने इर्द उल फितर के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है, इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है। उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर देहात समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button