कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विपत्ति के समय में पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार बनते है: राकेश सचान

धरा को हरा भरा बनाये रखने हेतु 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर जनपद में कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विकास विभाग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में ग्राम कथरी में पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान मंत्री ने पीपल का वृक्ष लगाकर उपस्थितजनों को पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु संदेश दिया, वहीं जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आंवला का वृक्ष व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा नीम का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का दिया संदेश।

Story Highlights
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर मां. मंत्री जी ने पीपल का वृक्ष लगा उपस्थितजनों को पर्यावरण को संरक्षित करने का दिया संदेश
  • हम जिन वृक्षों को लगाये उन्हें संरक्षित करने का भी लें संकल्पः कैबिनेट मंत्री
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां :  धरा को हरा भरा बनाये रखने हेतु 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर जनपद में कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विकास विभाग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में ग्राम कथरी में पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान मंत्री ने पीपल का वृक्ष लगाकर उपस्थितजनों को पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु संदेश दिया, वहीं जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आंवला का वृक्ष व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा नीम का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का दिया संदेश। इस मौके पर मा0 मंत्री जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी जीवनशैली पर्यावरण अनुकूल बनाने की आवश्यकता है, विपत्ति के समय में पेड़ पौधे ही हमारे जीवन का आधार बनते है, मनुष्य की भौतिक आवश्यकताओं ने पेड़ पौधों का जो हृास किया है, उसके कारण जलवायु की अनियमितता सामने आयी है, जिस माह में बरसात होनी चाहिए वह माह अब सूखाग्रस्त रहता है, जबकि उन महीनों में बरसात होती है, जब पानी की आवश्यकता कम होती है, निश्चित रूप से यह पेड़ पौधों के निरंतर कम होने का ही परिणाम है। उन्होेने कहा कि हम जिन वृक्षों को लगाये उन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प ले, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी।
cd1
उन्होंने कहा कि बिना पेड़ पौधों के हमारा जीवन व्यर्थ है। उन्होंने आगे कहा कि हमें कुछ ऐसे उपाय अपनाने होंगे जो पर्यावरण अनुकूल हो, जैसे हमें आर्गैनिक फार्मिंग पर विशेष रूप से बल देना होगा तथा ऐसी कृषि करनी होगी जिसमें जल की खपत कम हो, प्लास्टिक का उपयोग दैनिक जीवन में न करें, इसके विकल्प के रूप में दोना-पत्तलों का प्रयोग करें, आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा, तभी इस विरासत को संरक्षित किया जा सकता है।
cd2
इस अवसर पर जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहा कि आने वाला समय जल संग्रहण की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरे विश्वयुद्ध का कारण जल ही होगा, इस लिए जरूरी है कि जल के स्रोतों को बचाना होगा, उन्होंने प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुओं का उपयोग न करने की सलाह दी, क्योकि प्लास्टिक पर्यावरण की दृष्टि से सर्वाधिक घातक है, आज के दिन हमें एक और संकल्प लेना होगा कि हमारे द्वारा जो तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग किया जा रहा है उसको तत्काल बन्द करना होगा, विकल्प के तौर पर आप सौफ का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू निषेध हेतु जो भी ग्राम प्रधान उल्लेखनीय कार्य करेगा उसे आगामी 31 मई को सम्मानित किया जायेगा।
cd4
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को सरंक्षित करने के लिए हमें अपने भविष्य की पीढ़ियों के लिए कृत संकल्पित होना होगा, पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए समूह की महिलाऐं इसमें उल्लेखनीय भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षण करने हेतु युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली को मा0 मंत्री जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
cd8
वहीं पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न प्रतियोगिताऐं भी आयोजित करायी जिसमें विजयी बच्चों को मा0 मंत्री जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंत्री जी द्वारा लाईफ प्रतिज्ञा दिलायी गयी कि ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता हूॅ कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा।
cd5
मैं यह भी बचन देना हूॅ कि अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित करूंगा।‘‘ इस मौके पर वनाधिकारी एके द्विवेदी द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
cd6
कार्यक्रम में सीएमओ डा0 एके सिंह, बीएसए रिद्धी पाण्डेय, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट आदि अधिकारीगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी बच्चों व शिक्षकों द्वारा वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने हेतु संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button