कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चेयरमैन प्रतिनिधि ने विद्युत विभाग से गहन चर्चा की, एसडीओ बोले होगा जल्द सुधार

पुखरायां कस्बे में बिजली कटौती,विद्युत बिलों में सुधार तथा आए दिन हो रहे फाल्ट को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि ने वैधुत विभाग से गहन चर्चा की।इस दौरान वैधुत विभाग एसडीओ ने उन्हे समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को पुखरायां कस्बे में बिजली कटौती,विद्युत बिलों में सुधार तथा आए दिन हो रहे फाल्ट को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि ने विद्युत विभाग से गहन चर्चा की।इस दौरान वैधुत विभाग एसडीओ ने उन्हे समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

FB IMG 1686551158455

बताते चलें कि पुखरायां कस्बे में इन दिनों लोगों को भीषण बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि छोटे छोटे फाल्ट को ठीक करने में कई दिनों का समय लग जाता है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।विद्युत कटौती के कारण गर्मी में लोग परेशान हैं।

FB IMG 1686551164711

इसी समस्या को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर सोमवार को बैधुत वितरण उपकेंद्र पहुंचे तथा इस संबंध में विभाग के एसडीओ से गहन चर्चा की।लगभग एक घंटे चली गहन चर्चा के पश्चात विभाग के एसडीओ ने उन्हे शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

AD
Back to top button