कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

23 जून को हाईस्कूल इंटरमीडिएट की मार्कशीट में संशोधन के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन

आगामी 23 जून शुक्रवार को कानपुर देहात जिले के अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की मार्कशीट में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। आगामी 23 जून शुक्रवार को कानपुर देहात जिले के अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की मार्कशीट में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनपद के किसी भी स्कूल/कॉलेज से उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी मार्कशीट में संशोधन करा सकते हैं।यह जानकारी मंगलवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दी।
मंगलवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि आगामी 23 जून दिन शुक्रवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है।
कैंप में जनपद के हाईस्कूल और इंटर किसी भी वर्ष एवम किसी भी स्कूल/ कॉलेज से उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने नाम,पिता का नाम,माता का नाम तथा अपनी जन्म तिथि में संशोधन करा सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button