कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो बाईकों के आपस में टकरा जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदलीपुर तथा कैलई गांव के बीच मंगलवार को दो बाईकों के आपस में टकरा जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदलीपुर तथा कैलई गांव के बीच मंगलवार को दो बाईकों के आपस में टकरा जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार हेतु अकबरपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कैलई गांव निवासी जनसेवा केंद्र संचालक नीरज सचान पुत्र शैलेंद्र सचान मंगलवार सुबह अपनी निजी बाइक से बरौर कस्बे से अपने घर वापस जा रहा था कि तभी रास्ते में सैदलीपुर गांव के पास उसे विपरीत दिशा से आ रहे किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन फानन में उपचार हेतु अकबरपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में सूचना नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button