कानपुर

Panchayat Chunav 2021: कानपुर में पुन: आरक्षण सूची जारी, देखिए- ब्लॉक प्रमुख की सीटों की नई सूची

कानपुर नगर की दस ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव के लिए पुन आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन के निर्देश पर पर जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नई आरक्षण सूची तैयार की है।

कानपुर,अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को कानपुर जिले की पुन: आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण सूची जारी करने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सीट के लिए नए सिरे से प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पुन: आरक्षण सूची जारी की गई है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने पिछली सूची को निरस्त करते हुए वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर पुन: आरक्षण सूची तैयार करनी शुरू कर दी थी। इससे कई मायूस दावेदारों के चेहरों पर फिर से रौनक आ गई थी। पुन: सूची जारी होने को लेकर पंचायत स्तर पर दावेदारी करने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कानपुर नगर के दस ब्लॉकों में चार सीटे अनारक्षित की गई हैं, वहीं दो सीटें महिलाओं के आरक्षित हैं।

kanpur panchayat chunav suchi

इसके अलावा एक सीट अनुसूचित जाति महिला, एक सीट अनुसूचित जाति, एक सीट पिछड़ा वर्ग और एक सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसमें बिल्हौर ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला, बिधनू ब्लॉक सीट अनुसूचित जाति, ककवन ब्लॉक प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग महिला और भीतरगांव ब्लॉक सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। कल्याणपुर और सरसौल ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह शिवराजपुर, चौबेपुर, घाटमपुर और पतारा ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हो गया है।

Related Articles

AD
Back to top button