कानपुर

कन्नौज में चालक को झपकी आने से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सात घायल

संतकबीर नगर के थाना तनघटा के गांव खरगकपुर निवासी राम हरि यादव चंडीगढ़ में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। कार से वह चंडीगढ़ जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी राजपति देवी के साथ-साथ ठाकुर जीत सिंह राजमल अमरजीत गंगाराम व उनकी पत्नी संगीता देवी भी थे।

कानपुर, अमन यात्रा। झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह 6:30 बजे हुआ।

संतकबीर नगर के थाना तनघटा के गांव खरगकपुर निवासी राम हरि यादव चंडीगढ़ में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। कार से वह चंडीगढ़ जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी राजपति देवी के साथ-साथ ठाकुर जीत सिंह, राजमल, अमरजीत, गंगाराम व उनकी पत्नी संगीता देवी भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम के निकवा गांव के सामने किमी 172 पर चालक को झपकी आ जाने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। कार हरिराम चला रहे थे। पुलिस और यूपीड़ा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यह सभी लोग चंडीगढ़ के जीरमपुर की प्रीति बिहार कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वहीं पर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस ने घायलों के स्वजन को भी सूचना कर दी है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button