उत्तरप्रदेशऔरैया

जायंट्स सहेलियों ने  किया योगाभ्यास

जायंटस दिबियापुर  सहेली ने  गुंजन मैरिज होम में योग शिविर का आयोजन किया। जिसमे गेल की  योगा टीचर रेखा जयसवाल ने  सहेलियों को योगाभ्यास  कराया |

दिबियापुर,औरैया। जायंटस दिबियापुर  सहेली ने  गुंजन मैरिज होम में योग शिविर का आयोजन किया। जिसमे गेल की  योगा टीचर रेखा जयसवाल ने  सहेलियों को योगाभ्यास  कराया | योगाभ्यास में बताया गया कि काम के दौरान भी आप किस प्रकार से योगा कर  सकते हैं,जिसके सम्बन्ध में छोटे-छोटे टिप्स दिए। कार्यक्रम समापन पर सभी को फल एवं जूस वितरण किया गया।  योगाभ्यास में जायंट्स सहेली की कोआर्डिनेटर पूनम पुरवार एवं  अध्यक्ष लक्ष्मी पोरवाल  सहित सभी सहेलियों ने भाग लिया |
cleardot
उधर जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर (राइजिंग क्वीन्स) की अध्यक्षा रितु चदेरिया ( ऋतु वर्मा )के नेतृत्व में सेव वर्डस का संदेश दिया गया जिसमें पक्षियों के लिए हाथ से बने घर बनाए और उनके खाने के लिए भी इंतजाम किया । वहीं धूप से परेशान राहगीरों को शर्बत वितरण का भी कार्यकम  किया । वहीं उनके द्वारा पिछले एक महीने से गुंजन मैरिज होम में योगाभ्यास का भी समापन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button