कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
सीएसजेएमयू में प्रवेश के लिए आई.डी. कार्ड पहनना हुआ अनिवार्य
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा वि.वि सभागार में छात्र-छात्राओं को प्रोफेशनल एथिक्स एवं कोड आफ कंडक्ट के संबंध में सोमवार को विस्तार से जानकारी दी गई।

पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी प्रांजल सचान, हरिओम तिवारी, अखिलेश कुमार, शिक्षा विभाग के विद्यार्थी आशीष कुमार विश्वकर्मा, भीमसेन, हेल्थ साइंस में बीपीटी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी अनुभव वर्मा, फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी मनुश्री, स्वाति जैन, बीटेक के विद्यार्थी अभिजीत राय एवं बीसीए के विद्यार्थी अमन प्रताप ने शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. प्रवीन कटियार ने किया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर रोली शर्मा, डीन एकेडमिक, डॉ योगेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. जितेंद्र डबराल अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।



