लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आकस्मिक अवकाश न लेना भी शिक्षकों पर पड़ रहा भारी

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के लिए रोज नए-नए रिसर्च किए जा रहे हैं।महानिदेशक ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जिसे सुनकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

Story Highlights
  • 14 सीएल में कैसे चला लेते हो काम, लगता है बिना छुट्टी लिए कर रहे हो आराम : महानिदेशक 

लखनऊ, अमन यात्रा  : परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के लिए रोज नए-नए रिसर्च किए जा रहे हैं।महानिदेशक ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जिसे सुनकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। महानिदेशक ने अपने पत्र में लिखा है की आईवीआरएस काल के माध्यम से फीडबैक में आई रिपोर्ट के अनुसार कुछ जनपदों में मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की संख्या बहुत ही निम्न है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जनपद के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अवकाश नहीं लिए जा रहे हैं बल्कि शिक्षक अनियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं।

ये भी पढ़े –  पुलिस अधीक्षक सुनीति ने थाना गजनेर का किया औचक निरीक्षण

अतः ऐसे जनपदों का एक टीम भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल पर  अवकाश आवेदन न्यून होने पर महानिदेशक द्वारा जताई गई शिक्षकों के अनियमित रहने की आशंका कितनी सत्य साबित होती है यह तो उन जिलों में निरीक्षण के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button