कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रॉबिन हुड आर्मी पुखरायां ने अमृत महोत्सव 1 से 15 अगस्त तक मनाया

जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ और देश भर ने अपने अंदाज से इस उत्सव को मनाया , वहीं टीम रॉबिन हुड आर्मी ने इसे मिशन 75 के जरिए पुरे देश भर में जरूरतमंद लोगों को राशन, हेल्थ कैंप, खाने की मदद कर के मनाया।

पुखरायां,अमन यात्रा  :  जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ और देश भर ने अपने अंदाज से इस उत्सव को मनाया , वहीं टीम रॉबिन हुड आर्मी ने इसे मिशन 75 के जरिए पुरे देश भर में जरूरतमंद लोगों को राशन, हेल्थ कैंप, खाने की मदद कर के मनाया। टीम पुखरायां ने लगातार 15 दिन तक हर जरूरतमंद की मदद करने की कोशिश की, पहली ड्राइव का आगाज़ रॉबिंस ने बाबा दादी के घर में  छत (टीन) लगवा कर की, उसके बाद भट्ठे में स्थित एकेडमी में बच्चों को खेल कूद प्रतियोगिता करा कर बच्चों का मनोरंजन किया।

ये भी पढ़े-  शिक्षकों को लगने वाला है जोर का झटका धीरे से….

rb2

उसके अगले दिन पास के गांव में स्थित असहाय परिवार को राशन दिया, अगली ड्राइव में सभी रॉबिंस ने कस्बे में स्थित पटेल चौक में पेड़ पौधे लगा कर प्रकृति को पावन किया।साथ ही पुखरायां कस्बे में एक रैली का आयोजन किया जिसके जरिए लोगो को मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया , ड्राइव के कुछ अंतिम दिनों में निशुल्क हेल्थ कैंप व राशन कपड़े परिवारों को वितरित किए।  14 और 15 अगस्त को रोबिंस द्वारा अल्लापुर स्थित रॉबिन के खेत पर लगभग  500 से अधिक पेड़-पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

rb1

ये भी पढ़े-   17 अगस्त को महिला शिक्षिकाओं के लिए रहेगा अवकाश 

15 अगस्त अमृत महोत्सव के दिन एक नई एकेडमी की शुरुवात की तथा हमारे रिटायर ऑफिसर श्री मनोज सर ने ध्वजारोहण किया बच्चों को खाने पीने की सामग्री, लड्डू  वितरित कर के मिशन का समापन किया। इस मिशन में टीम के साथ ही पुखरायां के कई स्पॉन्सर भी साथ रहे, कृष्णा मिष्ठान भंडार,  कुशल बंसल, शिशिर सचान व पूरी पुखरायां टीम ने सहयोग किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button