कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कानपुर देहात महोत्सव एवं इन्वेस्टर सम्मिट पर हुई चर्चा

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में जनपद कानपुर देहात महोत्सव एवं इन्वेस्टर सम्मिट तथा नव वर्ष 2023 की बधाई देते हुए पत्रकार बंधुओं से विस्तार में चर्चा की गई।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में जनपद कानपुर देहात महोत्सव एवं इन्वेस्टर सम्मिट तथा नव वर्ष 2023 की बधाई देते हुए पत्रकार बंधुओं से विस्तार में चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद कानपुर देहात महोत्सव एवं इन्वेस्टर सम्मिट 2023 का लोगो जारी कर कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भी की गई। जिलाधिकारी द्वारा पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने तथा कार्यक्रम की बॉन्डिंग हेतु चर्चा की गई.

ये भी पढ़े-  फैजाबाद की टीम ने टाइटन क्लब बरौर हराकर जीता खिताब

इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में जनवरी माह 2023 में जनपद कानपुर देहात महोत्सव एवं इन्वेस्टर सम्मिट 2023 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे, जिसमें बच्चों हेतु आकर्षक झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ साथ इन्वेस्टर सम्मिट में कानपुर देहात जनपद में ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों द्वारा एम0ओ0यू0 व इंडेंट हस्ताक्षर किये जाएंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी के के पाण्डेय, अधिकारीगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button