कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सचिव राजीव ने ग्रामीणों की मदद से आवारा 20 गौवंशों को कराया गौशाला में संरक्षित

डीएम व सीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव ने आवारा करीब 20 गौवंशों को ग्रामीणों के सहयोग से एकत्रित कर गौशाला में संरक्षित किया। आवारा गौवंश किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे है।

अमन यात्रा, शिवली । डीएम नेहा व सीडीओ सौम्या के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव ने आवारा करीब 20 गौवंशों को ग्रामीणों के सहयोग से एकत्रित कर गौशाला में संरक्षित किया। आवारा गौवंश किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे है।

आलाधिकारियों गौवंशों को संरक्षित करने के लिए आदेशित कर रहे हैं।  जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे लगातार तहसील व ब्लाक कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवारा गौवंशों को गौशाला में संरक्षित करने के लगातार निर्देश दे रही है जिससे किसानों की फसलों को आवारा गौवंशों से बचाया जा सके।

ये भी पढ़े-  अब कानपुर देहात के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में बीबी जी पीएस मूर्ति कार्य करेंगे

shiv1

खण्ड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी के आदेश पर विकासखंड मैंथा के ग्राम पंचायत सचिव राजीव द्विवेदी ने विक्रमपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह व ग्रामीणों की मदद से  खेतो से हांक कर 20 आवारा गौवंशों को रैपालपुर गौशाला में संरक्षित कराया। सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया की रैपालपुर  गौशाला में करीब 137 गौवंशों को संरक्षित किया गया है। इस दौरान  ग्रामीण दिनेश सिंह , अशोक सिंह, अर्जुन सिंह, अवधेश सिंह, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button