कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अकबरपुर ब्लाक कार्यकारिणी गठित चंद्रभान बने अध्यक्ष विनय महामंत्री

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने बीआरसी अकबरपुर में बैठक कर ब्लाक ईकाई में चंद्रभान सिंह को अध्यक्ष व विनय पांडेय को महामंत्री पद पर मनोनीत किया। बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्वाध्याय, स्वावलंबन व सम्मान को ध्येय मानकर कार्य करता है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने बीआरसी अकबरपुर में बैठक कर ब्लाक ईकाई में चंद्रभान सिंह को अध्यक्ष व विनय पांडेय को महामंत्री पद पर मनोनीत किया। बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्वाध्याय, स्वावलंबन व सम्मान को ध्येय मानकर कार्य करता है।

photo 5 1

नई कार्यकारिणी का संगठन से परिचय कराते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि शैक्षिक महासंघ कि शिक्षक,छात्र व समाज हित में कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। जनवरी माह में महासंघ के आवाहन पर सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर जनपद के अधिकांश विद्यालयों में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए अधिकारों के लिए सशक्त आवाज उठाने वाला संगठन है।देश भर में प्राथमिक माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों को समाहित करते हुए सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है।

photo 4 1 7

बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी द्वारा किया गया। महिला संवर्ग की अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए विकासखंड से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक अकबरपुर ब्लॉक ईकाई में शिवराम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष संजीव मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को संयुक्त मंत्री पुनीता पालीवाल को ब्लॉक संगठन मंत्री मनोनीत किया गया वही महिला संवर्ग में श्रद्धा देवी अध्यक्ष रेखा तोमर कार्यकारी अध्यक्ष सुलेखा को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार संजय सचान प्रचला देवी कमल प्रभा कनकलता निशा भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button