कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री राकेश ने जनता दरबार में “जनता की सुनी”

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लगाया जनता दरबार। जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के जनता दरबार में असलापुर ब्लाक मलासा से आये दिव्यांग श्याम मिश्रा ने बताया कि वह कई बार ब्लॉक स्तर पर व जिला स्तर पर अधिकारियों से बैटरी साइकिल के लिए मांग कर चुका है लेकिन उसकी किसी प्रकार से कोई मदद नहीं की गई।

विमल गुप्ता, पुखरायां। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लगाया जनता दरबार। जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के जनता दरबार में असलापुर ब्लाक मलासा से आये दिव्यांग श्याम मिश्रा ने बताया कि वह कई बार ब्लॉक स्तर पर व जिला स्तर पर अधिकारियों से बैटरी साइकिल के लिए मांग कर चुका है लेकिन उसकी किसी प्रकार से कोई मदद नहीं की गई।  rakesh1

अब मैं आज राकेश सचान कैबिनेट मंत्री जी के जनता दरबार में आया हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि यहां पर मेरी मदद की जाएगी और मेरी फरियाद जरूर सुनी जाएगी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने केंद्रीय कार्यालय पुखरायां में पहुंचकर गाड़ी से उतरते ही श्याम मिश्रा से ही मुलाकात की और उसकी फरियाद सुनी। उसकी फरियाद सुन कर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी हर संभव मदद अवश्य की जाएगी । केंद्रीय कार्यालय पुखरायां में दूर-दूर से फरियादी आए हुए थे अपनी अपनी फरियाद लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सभी लोगों की फरियाद सुनी और तत्काल प्रभाव से सम्बन्धित अधिकारियों से बात की. जिससे सभी फरियादी संतुष्ट दिखे। वही मोहम्मदपुर से सुधीर गुप्ता, चाँद कुरैशी व पुखरायां से छोटू सचान के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button