कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने कोषागार कार्यालय का किया निरीक्षण, बिलों का लिया जायजा

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्ति के दृष्टिगत कोषागार कार्यालय माती का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान लंबित बिलो का जायजा लिया एवं लंबित बिलों को शीघ्र निस्तारण किए जाने हेतु उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी के के पांडे को निर्देशित किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्ति के दृष्टिगत कोषागार कार्यालय माती का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान लंबित बिलो का जायजा लिया एवं लंबित बिलों को शीघ्र निस्तारण किए जाने हेतु उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी के के पांडे को निर्देशित किया।

IMG 20230331 WA0036

उन्होंने दो तालक में रखे स्टाम्प की बिक्री की जांच की एवं पत्रावलियों से मिलान उपरकान्त हस्ताक्षर किए। वहीं जिलाधिकारी ने रखें पत्रावली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पटल पर बिल को न रोके जाने हेतु हिदायत दी एवं लेखा बंदी हेतु तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

IMG 20230331 WA0038

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी के के पांडे, सहायक कोषाधिकारी अनुज कुमार दीक्षित, मुख्य रोकड़िया प्रदीप कुमार वर्मा, रोकडिया सुनील गौतम व लेखाकार प्रदीप कुमार, गोपाल जी गुप्ता व गौतम कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button