कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

निपुण विद्यार्थियों का नामवार डाटा तैयार करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में निपुण लक्ष्यों का पता लगाने के लिए इस बार बेसिक शिक्षा विभाग कई प्रयासों में जुटा है। विभाग की ओर से विद्यालयों को विद्यार्थियों का नामवार डाटा तैयार करने के लिए कहा गया है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में निपुण लक्ष्यों का पता लगाने के लिए इस बार बेसिक शिक्षा विभाग कई प्रयासों में जुटा है। विभाग की ओर से विद्यालयों को विद्यार्थियों का नामवार डाटा तैयार करने के लिए कहा गया है। हाल ही में अक्तूबर में हुए निपुण एसेसमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 फीसदी बच्चे ही लक्ष्य हासिल कर पाए थे।डायट की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं से जिले के स्कूलों में निपुण बच्चों की स्थिति का पता लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।

ये भी पढ़े-  दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

बीएसए रिद्धी पाण्डेय का कहना है कि साल के अंत तक सभी विद्यालयों को निपुण करने का विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू हो चुका है। सभी प्रधानाध्यापकों को कम से कम दस फीसदी छात्र संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। निपुण लक्ष्यों पर भी ध्यान देने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button