कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजू ने भाजपा नेताओं संग मनाया अकबरपुर सांसद का जन्मदिन 

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के अवतरण दिवस पर मैथा में भाजपा नेता के आवास पर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया।  जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने पहुंचकर केक काटकर सांसद के चित्र पर पुष्प की माला पहना कर व उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।

अमन यात्रा ,शिवली । अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के अवतरण दिवस पर मैथा में भाजपा नेता के आवास पर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया।  जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने पहुंचकर केक काटकर सांसद के चित्र पर पुष्प की माला पहना कर व उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पति का भाजपा नेताओ व प्रधानों ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के अवतरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेता पिंकी सिंह चंदेल के आवास पर सैकड़ों संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सांसद का जन्मदिन मनाया गया।  सांसद के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजू सिंह गौर व प्रबल प्रताप सिंह ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजू सिह को राहुल सिंह चंदेल ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

photo 14 1 1

ये भी पढ़े- निपुण विद्यार्थियों का नामवार डाटा तैयार करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

अधिवक्ता राम प्रताप सिंह चौहान व पवन अग्निहोत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजू सिंह का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता पिंकी सिंह चंदेल द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद त्रिवेदी , धीरेंद्र सिंह सेंगर पूर्व जिला मंत्री भाजपा,  राम जी अग्निहोत्री  जिला पंचायत सदस्य, कल्लू सिंह,  पप्पू सिंह , विनोद कुशवाहा ,  अमित बंगाली,  अतुल सिंह राठौर, लाला भदौरिया, नितिन गुप्ता,  शोभित गुप्ता, रवी प्रताप सिंह राठौर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button