वाराणसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उमरहां के दैत्राबीर बाबा मंदिर पर चढ़े वेशधारी साधु के उत्पात से अफरातफरी  

उमरहां बाजार के पास वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर की छत पर शुक्रवार ‌की रात एक साधू भेषधारी ने जम कर ताण्डव मचाया‌।

चौबेपुर /वाराणसी: स्थानीय थाना क्षेत्र में उमरहां बाजार के पास वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर की छत पर शुक्रवार ‌की रात एक साधू भेषधारी ने जम कर ताण्डव मचाया‌ । ग्रामीणों के अनुसार मन्दिर के महन्त जीत गिरी के सानिध्य में कुछ महीने पहले तक रोहित चतुर्वेदी उर्फ तुफानी गिरी नामक ब्यक्ति मन्दिर पर ही रहता था ।बाद में ग्रामीणों की शिकायत पर उसे हटा दिया गया। तब से वह लगातार मन्दिर पर कब्जा करने के लिए तरह तरह की फितरत कर रहा है।

शुक्रवार की रात में वह बांस के सहारे मन्दिर की छत पर चढ़ कर कुछ कूड़ा बटोर कर आग लगा कर चौकी प्रभारी व फायर विग्रेड को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में चौकी प्रभारी मनोज कुमार तिवारी व फायर विग्रेड भी मौके पर पहुंच गये।आग जलती देख ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई।

उसके बाद से वह व्यक्ति सबके ऊपर मल मूत्र, हड्डी कंकड़ पत्थर इत्यादि गन्दगी फेंकने लगा। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी चौबेपुर राजीव सिंह को सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button