कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दाह संस्कार के पूर्व पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र के द्वारा पत्रकार को दी अंतिम विदाई

सड़क हादसे में अपनी जान गवा बैठे पत्रकार रणविजय शर्मा का आज अंतिम संस्कार जनपद मुख्यालय के निकट दुर्वासा आश्रम स्थित सेंगुर नदी के तट पर कर दिया गया।

Story Highlights
  • शव यात्रा में शामिल हुए राजनीतिक नेता व पत्रकार 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। सड़क हादसे में अपनी जान गवा बैठे पत्रकार रणविजय शर्मा का आज अंतिम संस्कार जनपद मुख्यालय के निकट दुर्वासा आश्रम स्थित सेंगुर नदी के तट पर कर दिया गया। इसके पूर्व जनपद के यशस्वी पुलिस अधीक्षक एस मूर्ति अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और पुष्प चक्र से शव को सम्मानित किया।

ये भी पढ़े-  कैंटीन, साइकिल स्टैंड एवं दुकान संख्या एक की नीलामी हेतु करे प्रतिभाग

ज्ञातव्य है कि अनेक दैनिक समाचार पत्रों में फोटोग्राफर के रूप में कार्य करते हुए 12 अप्रैल को झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क परिवहन निगम बस स्टॉप के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिन्हें इलाज हेतु कानपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में डेथ हो गई।बताया जाता है कि जिला प्रशासन के सहयोग से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और आज उनका दाह संस्कार कर दिया गया जिसमें राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने घाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी.

ये भी पढ़े-  किसी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन से सम्बन्धित पहलुओं पर आलोचना नही की जाए : जेपी गुप्ता

जबकि उनकी शव यात्रा में समाज सेविका कंचन मिश्रा परिजनों को सांत्वना देने पहुंची एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार जय कुमार मिश्रा, हनुमान गुप्ता, आशीष अवस्थी, संजय दीक्षित, सुशील त्रिवेदी, बृजेंद्र गुप्ता, उमंग अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अंजनी पांडेय, अशोक सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button