उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चार के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को चार के विरुद्ध अपनी नाबालिक बहन के साथ छेड़छाड़ करने तथा मना करने पर गाली गलौज,मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

Story Highlights
  • मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी : कोतवाल

ब्रजेन्द्र तिवारी , पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को चार के विरुद्ध अपनी नाबालिक बहन के साथ छेड़छाड़ करने तथा मना करने पर गाली गलौज,मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात्रि पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए

बताया कि उसके गांव का एक युवक लगातार चार महीने से मेरी नाबालिक बहन के साथ रास्ते में आते जाते समय छेड़छाड़ कर रहा है।जानकारी होने पर जब उसने उक्त युवक के परिजनों से इस संबंध में शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ गाली, गलौज तथा मारपीट की।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कर ली गई है।मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button