उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

क्षिति,जल,पावक,गगन,समीर ये सभी जैविक परिवार है : सुजीत कुन्तल   

भारत उत्थान न्यास द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरसा क्षेत्र-कल्याणपुर जनपद  कानपुर नगर में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Story Highlights
  • पतरसा विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला एवं पौधरोपण आयोजित की गई 

अमन यात्रा, कानपुर नगर। भारत उत्थान न्यास द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरसा क्षेत्र-कल्याणपुर जनपद  कानपुर नगर में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभियान के प्रमुख व न्यास के अध्यक्ष श्रीमान सुजीत कुंतल ने शिक्षक एवं छात्रों को पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय मनीषियों द्वारा प्रदान प्रकृतिचक्र के सिद्धांत का उदाहरण रखा उन्होंने भूमि, जल, वायु आदि को जैविक परिवार बताते हुए वनस्पति और जीव-जंतुओं के संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया। PHOTO 12 2

न्यास की मंत्री डॉ शशि अग्रवाल ने पेड़ पौधों को मानव जीवन शैली का अभिन्न अंग बताया और उनके गुणों पर प्रकाश डाला। यहां बच्चों द्वारा पेड़ पौधों पर आधारित लघु नाटिका व कविता आदि की बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी गयीं। प्रधानाचार्य माया देवी पाल, प्रधान अध्यापिका दिशा रानी शुक्ला ने न्यास की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। न्यास के शैलेन्द्र श्रीवास्तव व शिक्षिका  अंजू यादव का विशेष सहयोग मिला और सभी ने विद्यालय के विशाल में 51भारतीय औषधीय पौधारोपण कर पंचवटी स्थापित की। यहां शिक्षकों में गीता बाजपेई, शबीना सलीम, मीनाक्षी रानी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button