पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के पहले चरण का सफल आगाज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने आज 26 सितंबर 2023 को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में चाक डाउन स्ट्राइक के प्रथम चरण में संयुक्त मोर्चा के ग्यारह शिक्षक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ।

- अब 1 अक्टूबर की तैयारी दिल्ली चलो
- 11 शिक्षक संगठन एकत्रित हुए एक झण्डे के नीचे
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने आज 26 सितंबर 2023 को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में चाक डाउन स्ट्राइक के प्रथम चरण में संयुक्त मोर्चा के ग्यारह शिक्षक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। संयुक्त मोर्चा ने सेवा सुरक्षा ,पुरानी पेंशन बहाली , सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीय करण करने ,निजीकरण व्यवस्था को समाप्त करने एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 समाप्त कर चयन बोर्ड अधिनियम 1982 को बहाल करने आदि मांगों के समर्थन में आज 26 सितंबर को सम्पन्न चाक डाउन स्ट्राइक में सभी शिक्षक भारी संख्या में सम्मिलित हुएऔर आंदोलन को सफल बनाने में सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुटके प्रदेशीय मंत्री वी ०के ०मिश्र ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारीयों एवं शिक्षकों के सहयोग से 26 सितंबर का चाक डाउन प्रथम चरण का आन्दोलन सफल हुआ उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षक साथियों को हृदय से आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ऐतिहासिक आंदोलन का रूप ले चुका है।
उन्होंने शिक्षक साथियों से अपील की कि सभी शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 1 अक्टूबर 2023 को आंदोलन में सहभागिता कर आन्दोलन को सफल बनाए। वी०के० मिश्र प्रांतीय मंत्री, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी मंडलीय मंत्री, राजेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, सुशील कटियार संयोजक ,आदर्श सचान जिला मंत्री ,नंदलाल पाल जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर बृजपाल सिंह यादव प्रदीप यादव संजय त्रिपाठी मनोज गौतम शुभम पटेल निलेश पंकज गीता सचान नमिता जी भूपेंद्र कुमार आलोक शुक्ला चंद्रेश तिवारी प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी उमेश द्विवेदी ओम प्रकाश द्विवेदी एसके गुप्ता साहूकार सिंह आदि पदाधिकारी और शिक्षकों ने चाक डाउन स्ट्राइक में सम्मिलित हुए मंडलीय मंत्री धीरेंद्र त्रिपाठी ने संचालन किया।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.