कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ऐतिहासिक स्थल हमारी परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक हैं, उन्हें हर हाल में सहेजना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य दोनों है: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी आलोक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल शुक्ल तालाब का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल जिले की पहचान सुनिश्चित करता है।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल शुक्ल तालाब का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल जिले की पहचान सुनिश्चित करता है, इसके सौन्दर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जाये इस स्थल पर साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाये अवांछित तत्व जो इस ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाते हैं उनके प्रवेश को वर्जित किया जाये।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ऐतिहासिक स्थल हमारी परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक हैं उन्हें हर हाल में सहेजना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य दोनों है।

Related Articles

AD
Back to top button