जालौन

जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवकली में रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से 40 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कालपी (जालौन)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवकली में रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से 40 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ANSHIKA
advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरन पुत्र रामसेवक उम्र 40 वर्ष ग्राम देवकली में अपने परिवार के साथ रह रहा था।तनाव के चलते उसने रविवार को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर रात लगभग 9 बजे चाचा मोतीलाल तथा पुत्र आलोक ने बेहोशी की हालत में उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। देखते देखते हालत गंभीर होती चली गई तथा इलाज के दौरान पूरन की मौत हो गई।चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने सरकारी मेमो के माध्यम से पूरन के मरने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।सूचना मिलने पर गांव के सन्नाटा पसर गया।मृतक की पत्नी,पुत्र एवं पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button