महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा पर कशा तंज
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा को धर्म के नाम पर सत्ता में आई है और इसी के सहारे फिर से सत्ता पर काबिज होना चाह रही है।

विकास सक्सेना , औरैया। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा को धर्म के नाम पर सत्ता में आई है और इसी के सहारे फिर से सत्ता पर काबिज होना चाह रही है। सोमवार को असेनी , असजना , ताजपुर, सबहद कटरा, डहारियापुर , विधानसभा विधूना आदि क्षेत्रों एवं गांवों में संगठन की भगवती चौपाल की बैठक में सपा नेता ने कार्यकर्ताओं को सपा की नीतियों को गांव- गांव तक पहुंचाने और आने वाले चुनावों के लिए तैयारी करने के टिप्स दिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं व उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश बताए। कहा कि भाजपा के राज में गरीब, किसान, महिलाएं, दलित, पिछड़ा और नौजवान सभी दुखी हैं और लोग अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। जनता भाजपा के जनविरोधी एजेंडे को पूरी तरह समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका सफाया करने जा रही है।
जिलाध्यक्ष रश्मी यादव ने भाजपा को झूठी और मायावी पार्टी बताया और कहा कि विकास, बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था से इसका कोई लेना देना नहीं है। बैठक में महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मी यादव, ममता शर्मा लखनऊ, कुसुमलता सक्सेना महिला सभा जिला अध्यक्ष जालौन, सीमा देवी सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.