कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड अकबरपुर का चुनाव भाजपा ने जीता निर्विरोध 

थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड अकबरपुर कानपुर देहात से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा को निर्विरोध सभापति चुना गया है एवं भाजपा के संजय सिंह सिसोदिया को निर्विरोध उपसभापति चुना गया है किसी विपक्षी पार्टी ने कोई भी नामांकन पर दाखिल नहीं करने पर निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है.

Story Highlights
  • विजय मिश्र सभापति और संजय सिसोदिया को उप सभापति घोषित 
  • जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल एवं सांसद भोले ने दी बधाई 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड अकबरपुर कानपुर देहात से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा को निर्विरोध सभापति चुना गया है एवं भाजपा के संजय सिंह सिसोदिया को निर्विरोध उपसभापति चुना गया है किसी विपक्षी पार्टी ने कोई भी नामांकन पर दाखिल नहीं करने पर निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है.

PHOTO 1 1 1

सांसद देवेंद्र सिंह भोले जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने अकबरपुर ब्लॉक आकर नव नियुक्त सभापति उपसभापति को बधाई प्रेषित की है एवं अधिकारी गण द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति से जनता खुश है मोदी और योगी की सरकार देश एवं प्रदेश में समृद्धि लाने का काम कर रही है जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य नीचे तबके के लोगों के जीवन स्तर को उठाना है।

AD AGRVAL

हमारे पार्टी का यही सिद्धांत है इसी सिद्धांत के आधार पर हम विजय प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, निर्मला संखवार, राजेश तिवारी, श्याम सिंह सिसोदिया, वंश लाल कटियार, मदन पांडेय, कन्हैया कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह, पूर्व सभासद श्याम तिवारी, श्यामू शुक्ला, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, दिनेश मिश्रा, मनोज शुक्ला लाला आदि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button