उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंचे एसएचओ को लगी गोली,अलीगढ़ अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार शाम दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंचे एसएचओ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।एसएचओ को गोली लगने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार शाम दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंचे एसएचओ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।एसएचओ को गोली लगने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया।

वहीं घायल एसएचओ को उपचार के वास्ते अलीगढ़ रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद स्थित सिकंदरपुर वैश्य इंस्पेक्टर हरिभान सिंह बुधवार को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पशु को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंचे थे।इसी बीच चली गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही।वहीं घटना में घायल इंस्पेक्टर हरिभान सिंह को प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर अवस्था में अलीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button