उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरोहा : नाबालिक छात्रा और प्रेमी का शव एक ही फंदे से लटका मिला

अमरोहा में रविवार को कक्षा 9 की नाबालिक छात्रा और प्रेमी का शव एक ही फंदे से लटका मिला।दोनों तीन दिन से लापता थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

Story Highlights
  • दोनों तीन दिन से लापता थे।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अमरोहा में रविवार को कक्षा 9 की नाबालिक छात्रा और प्रेमी का शव एक ही फंदे से लटका मिला।दोनों तीन दिन से लापता थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर मौजूद लड़के के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।पुलिस ने दोनों  परिवारों के परिजनों को समझा बुझा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।तनाव को देखते हुए प्रेमिका के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।पूरा मामला थाना सैदनांगली क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक का है।लड़के के परिवार वालों ने लड़की वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

लड़के के घर वालों का कहना है कि चार दिन पहले लड़की वालों ने हम लोगों को बर्बाद करने की धमकी दी थी।दरअसल गांव के रहने वाले राजू 21 वर्ष का गांव की ही रहने वाली नाबालिक छात्रा से लंबे समय से अफेयर चल रहा था।अफेयर की जानकारी दोनों के परिवार वालों को हो गई थी।राजू के भाई मिलन ने बताया कि लड़की के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।लड़की वालों ने एक हफ्ते पहले हम लोगों को बर्बाद करने की धमकी दी थी।उसके बाद शुक्रवार को घर के बाहर से उसका भाई अचानक लापता हो गया था।

उसकी चारपाई के नीचे फोन,जूते,जैकेट पड़े मिले थे।लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था।लड़की वालों ने उल्टा हम लोगों पर लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया था।रविवार की सुबह गांव वालों ने घर से मात्र 300 मीटर दूरी पर दोनो के शव आम के पेड़ से लटके देखे।सूचना मिलने पर दोनों के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे।लड़के के परिवार वालों ने लड़की वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर दोनों परिवारों के परिजनों से पुंछतांछ की।थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतक प्रेमी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा प्रेमिका के घर वालों ने दर्ज कराया था।आज लड़के के परिजन लड़की वालों पर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button