कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसआरजी और प्रथम संस्था के डीसी ने एफएलएन प्रशिक्षण और विद्यालयों का किया पर्यवेक्षण 

झींझक विकासखंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र में चल रहे निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित भाषा एवं गणित के चार दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिन जनपद के स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य अनन्त त्रिवेदी और प्रथम संस्था के जिला समन्वयक दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा बीआरसी झींझक पहुंचकर प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण किया गया।

 झींझक : झींझक विकासखंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र में चल रहे निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित भाषा एवं गणित के चार दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिन जनपद के स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य अनन्त त्रिवेदी और प्रथम संस्था के जिला समन्वयक दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा बीआरसी झींझक पहुंचकर प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार द्विवेदी ने असर सर्वे के परिणामों पर चिंता जताते हुए समस्त शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अनुपालन करते हुए बच्चों की भाषा और गणित की दक्षता पर कार्य करने पर बल दिया।

एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने निपुण लक्ष्य एप के प्रयोग से बच्चों का आकलन करने और संवाद टूल्स का प्रयोग करते हुए शिक्षकों को परियोजना के साथ सीधे जुड़ाव के लिए प्रेरित किया। प्रथम संस्था के डीसी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने जीएलएन के संदर्भ में कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों को वर्गीकृत करते हुए निर्देशिका के माध्यम से पढ़ने के तरीके बताएं। इसके पूर्व एसआरजी और डीसी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा और प्राथमिक विद्यालय द्वारिकागंज का स्थलीय पर्यवेक्षण भी किया गया।

photo 21 1 3

प्रशिक्षण में एकेडमिक रिसोर्स परसन आलोक कुमार गुप्ता, शशांक शेखर सिंह, आत्म प्रकाश मिश्र, अभिषेक गुप्ता एवं सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा शिक्षण संदर्शिकाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान कार्यालय प्रमुख मान दीक्षित रोशनी रूपा मंजीत सिंह, हरपाल सिंह, शिवम, मयंक, दीप्ति शिप्रा चौधरी अंजना शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button