उत्तरप्रदेश

सहारनपुरः पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक साल में तीसरा हादसा

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से कई लोग घायल हो गए. यह पिछले एक साल में तीसरा धमाका है.

बढ़ती अवैध फैक्टरियों की वजह से हादसे भी बढ़ने लगे हैं. पिछले एक साल में तीन फैक्टरियां हादसे का शिकार हो चुकी हैं. अभी हाल ही में एक फैक्टरी हादसे का शिकार हुई है. जिसमें बारूद के ढेर में अचानक आग लग गई. जिससे कि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

इससे पहले गत वर्ष भी दीपावली से करीब दो हफ्ते पहले पटाखा फैक्टरी में हादसा हो गया था. यहां थाना गगहलेड़ी क्षेत्र के नवादा तिवारा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी. जिसमें भी कई लोग घायल हो गए. वहीं, एक महिला समेत कुछ लोगों की मौत हो गई थी.

हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कई पटाखा फैक्ट्रियों में छापामारी की. बताता जाता है कि दिखावे के लिए कुछ कार्रवाई भी हुई. हालांकि, परिणाम वही ढाक के तीन रहा. चंद महीनों बाद ही फिर से थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित एक गांव में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. इस हादसे में फिर कई लोग घायल हुए और एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई. इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की आंख नहीं खुली. अब एक बार फिर से बिहारीगढ़ के सतपुरा गांव में पटाखा फैक्टरी में बारूद के ढेर में आग लग गई. इस हादसे में फिर से कई लोग घायल हो गए. वहीं, प्रशासन भी एक बार फिर वैधानिक कार्यवाही की बात कह रहा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button