कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भीषण गर्मी के दृष्टिगत शैक्षिक महासंघ ने विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु दिया ज्ञापन   

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय को ज्ञापन देकर भीषण गर्मी व लू के चलते विद्यालय समय में परिवर्तन की मांग की है।

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय को ज्ञापन देकर भीषण गर्मी व लू के चलते विद्यालय समय में परिवर्तन की मांग की है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक है। 2 बजे गर्मी अपने चरम पर होती है जिस कारण बच्चों को विद्यालय से घर जाने में असुविधा होती है संगठन की मांग है कि बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत विद्यालय का समय प्रातः 7:30 से दोपहर 12:30 कर दिया जाए।

इस दौरान जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी देवेंद्र सिंह महेंद्र कुमार संत कुमार दीक्षित अजय कुमार गुप्ता ज्योत्सना गुप्ता इंद्र कुमार प्रेम कुमार विवेक पाल नौशाद अहमद देवेंद्र तिवारी अमित तिवारी कंचन कामिनी  मयंक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button