उत्तरप्रदेश

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया।

KANPUR 3
समाजसेवी शालिनी श्रीवास्तव

लखनऊ/कानपुर ,अमन यात्रा : दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर मेन बाजार, तलाई बाजार, सराफा बाजार, रेलवे गेट बाजार, छात्रावास रोड बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया।

शनिवार को दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया।सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। KANPUR

मां लक्ष्मी की पूजा की- दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ था। लोगों ने मंदिरों व अपने घरों में दीपमाला करते हुए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। बाजार में मिठाइयों व पटाखों की दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। KANPUR2

इस अवसर पर मंदिरों में भी खूब चहल-पहल रही। दीवाली पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसके चलते कहीं से भी कोई अनहोनी की कोई सूचना नहीं मिली।

Related Articles

AD
Back to top button