उत्तरप्रदेश

यूपी : लव जिहाद पर कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार, कानून मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

यूपी के अलग अलग जिलों में जिस तेजी से लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं, उसे देखते हुये अब प्रदेश सरकार सख्त कानून बनाने की तैयरी में जुट गई है.

सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग ने प्रस्ताव बनाकर विधि विभाग को भेज दिया है और समीक्षा की जा रही. उम्मीद की जा रही है कि जल्द सरकार लव जिहाद पर सख्त कानून लाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा था, सख्त कानून बनाएंगे

लव जिहाद की घटनाओं को ध्यान में रखते हुये हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा कि शादी-ब्‍याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है.  इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के इसी आदेश को आधार बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात कही थी. मुख्‍यमंत्री ने कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया है कि शादी-ब्‍याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है, इसलिए सरकार ने भी फैसला किया है कि लव जिहाद को सख्‍ती से रोका जाएगा. इसके लिए प्रभावी कानून बनाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button