उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सरप्लस शिक्षकों की सूची अभी तक नहीं हुई जारी शिक्षक कर रहे हैं इंतजार

बेसिक शिक्षकों के अंतःजनपदीय तबादलों और समायोजन के लिए शिक्षकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

+
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षकों के अंतःजनपदीय तबादलों और समायोजन के लिए शिक्षकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिलों ने सरप्लस शिक्षकों की लिस्ट नहीं जारी की है। रविवार को लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख थी।
इससे पहले भी तबादलों के लिए जो टाइमटेबल जारी किया गया था लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ था। उसके बाद दोबारा टाइमटेबल जारी किया गया था। उसमें भी प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ सकी है। कई शिक्षक हाईकोर्ट चले गए हैं जिस कारण से प्रक्रिया फसती नजर आ रही है।

Related Articles

AD
Back to top button