कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर में थाना समाधान दिवस: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डेरापुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने शिकायतों को सुना।

Story Highlights
  • डेरापुर थाने में महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता
  • डेरापुर में राजस्व विवादों पर विशेष ध्यान

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने शिकायतों को सुना।इस अवसर पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा राजस्व से संबंधित दो मामले दर्ज कराए गए।क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने शिकायतों को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मिलकर गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार,वरिष्ठ उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button