उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मोपेड सवार महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में शुक्रवार शाम एक मोपेड सवार महिला की अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Story Highlights
  • पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुखरायां।कानपुर देहात में शुक्रवार शाम एक मोपेड सवार महिला की अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।जनपद औरैया के बेला थाना अंतर्गत छब्बापुरवा निवासिनी 55 वर्षीय रामसखी शुक्रवार शाम करीब 5.15 बजे अपने पति चंदन लाल संखवार के साथ मोपेड पर सवार होकर अपनी बीमार मां को देखने मकरंदपुर जा रही थीं कि तभी रास्ते में असालतगंज चौकी क्षेत्र के दीक्षित निवादा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मिलन सिरोही मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी भेजा।जहां पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।रामसखी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button