कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कानपुर देहात: मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
23 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने गिरधरपुर निवासी मनोज कुमार पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इस अपराध में गांव के 6 अन्य लोग आरोपी का सहयोग कर रहे थे।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुटी रही। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज कुमार को गौरी मोड़ के पास गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।



