अमरौधा विकासखंड के ग्राम सटटी में चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम निर्माण को लेकर विवाद
अमरौधा विकासखंड के ग्राम सटटी में चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम निर्माण के लिए चयनित भूमि पर चल रहे कार्य को 14 दिसंबर 2024 को उप जिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा मौखिक रूप से रुकवा दिया गया। इसको लेकर आज प्रधान संघ के अध्यक्ष इरफान अहमद ने 2 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग की

- चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम निर्माण रुकने पर प्रधान संघ ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर देहात। अमरौधा विकासखंड के ग्राम सटटी में चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम निर्माण के लिए चयनित भूमि पर चल रहे कार्य को 14 दिसंबर 2024 को उप जिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा मौखिक रूप से रुकवा दिया गया। इसको लेकर आज प्रधान संघ के अध्यक्ष इरफान अहमद ने 2 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग की। प्रधान संघ अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि गाटा संख्या 603/837 और 603/858 पर चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम निर्माण के लिए ग्राम सभा की सहमति से भूमि का चयन हुआ था। वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में शामिल कर इस्टीमेट के तहत निर्माण कार्य शुरू हुआ। चयनित भूमि पर गड्ढे भरने और रास्ता व इंटरलॉकिंग का काम लगभग पूरा हो चुका था। प्रधान संघ ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि सक्षम अधिकारी से जांच कराकर निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराया जाए। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष इरफान अहमद के साथ शशांक मिश्रा (रैगवां), मुन्ना लाल यादव (कथरी), आशीष कुमार (चकचालपुर), मुसर्रत खां (बील्हापुर), मोहम्मद अनीस सिद्दीकी (भोगनीपुर), अशोक कुमार यादव (रूरगांव), जयवीर यादव (अमिलिया), कुलदीप निषाद (किशुनपुर), अखिलेश (शेखपुर), और कई अन्य प्रधान शामिल रहे।



