कानपुर देहात में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के अकबरपुर में माती रोड पर स्थित एक व्यापारी के घर में चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 30 लाख रुपए का माल पार कर दिया।घटना सेवानिवृत्त सैनिक शिवराम सिंह के घर की है।जहां पर वह इनवर्टर बैटरी की एजेंसी भी चलाते हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि रात करीब एक बजे चोर छत के रास्ते घर में घुसा

- चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया घटना को अंजाम
पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर में माती रोड पर स्थित एक व्यापारी के घर में चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 30 लाख रुपए का माल पार कर दिया।घटना सेवानिवृत्त सैनिक शिवराम सिंह के घर की है।जहां पर वह इनवर्टर बैटरी की एजेंसी भी चलाते हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि रात करीब एक बजे चोर छत के रास्ते घर में घुसा।पहले उसने दुकान का लाक तोड़कर नगदी चुराई।फिर घर के अंदर जाकर कमरे में सो रहे शिवराम सिंह और उनकी पत्नी विमला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया।इसके बाद चोर ने आलमारी से 22 तोला सोना,डेढ़ किलो चांदी और साढ़े आठ लाख रुपए की नगदी चुरा ली।चोरी का पता तब चला जब दंपति की नींद खुली और इन्होंने सामान बिखरा हुआ देखा।सीओ अकबरपुर प्रिया सिंह और थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की।फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।



