कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, चालक फरार

कानपुर देहात में बीती रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा अकबरपुर रूरा मार्ग पर बरौला गांव के पास उस समय हुआ जब रूरा थाना क्षेत्र के रेरी गांव निवासी विवेक 21 वर्ष अपने गांव के एक अन्य युवक विकास के साथ अपने भाई देवेश को अकबरपुर छोड़ने बाइक से गया हुआ था।

Story Highlights
  • तेज रफ्तार कार का कहर: कानपुर देहात में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

कानपुर देहात में बीती रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अकबरपुर रूरा मार्ग पर बरौला गांव के पास उस समय हुआ जब रूरा थाना क्षेत्र के रेरी गांव निवासी विवेक 21 वर्ष अपने गांव के एक अन्य युवक विकास के साथ अपने भाई देवेश को अकबरपुर छोड़ने बाइक से गया हुआ था।

देवेश को छोड़ने के बाद दोनों गांव वापस लौट रहे हैं।इसी दौरान रास्ते में बरौला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन विवेक और विकास को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच उपरांत विवेक को मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुषमा बदहवास हो गई।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button