कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार, महिला ने की थी आत्महत्या 

जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रूरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रूरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि 7 मार्च को थाना क्षेत्र के भैरों शाहजहांपुर गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके पति और ससुर ने दहेज उत्पीड़न के चलते मार डाला। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

बुधवार को पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद छापामारी करके आरोपियों अजय नागर और पप्पन नागर को गहलों चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

यह कार्यवाही महिला सुरक्षा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करके आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button