कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 मार्च को मूसानगर में होगा सामूहिक विवाह समारोह

जिले के अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के कस्बा मूसानगर स्थित बालाजी धाम परिसर में 12 मार्च, बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में 125 जोड़ों के लक्ष्य के साथ तैयारियां पूरी, अब तक 52 जोड़ों का पंजीकरण

कानपुर देहात : जिले के अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के कस्बा मूसानगर स्थित बालाजी धाम परिसर में 12 मार्च, बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) प्रेम कुमार ने दी।

जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन और जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह के प्रयासों से जनपद के 10 विकासखंडों और सभी नगर निकायों से 125 जोड़ों के लक्ष्य के साथ तैयारियां की गई हैं। अब तक 52 जोड़ों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। शेष जोड़ों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

प्रेम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लड़के और लड़कियों के कल्याण के लिए एक कारगर योजना साबित हो रही है। इसके तहत मूसानगर के बजरंग धाम कार्यक्रम स्थल पर विवाह समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 12 मार्च को बालाजी धाम, मूसानगर में शुभ मुहूर्त में सभी पंजीकृत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी बेटियों का विवाह बिना किसी आर्थिक बोझ के संपन्न हो सके। यह योजना समाज के कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है।

Related Articles

AD
Back to top button